Paanetar पानेतर
Written by Author:- Manoj Bhai Rathore,
यह साड़ी गुजरात में पारम्परिक रूप से शादी पर दुल्हन को उसके मामा द्वारा दी जाती है। यह साडी सफ़ेद रंग में होती और इसका पल्लू चटक लाल रंग का। इसे एक और साड़ी घरचोला (जो दूल्हे के परिवार से आती है) के साथ उपहार स्वरुप दिया जाता है।
परम्परागत रूप से शादी के दौरान शुरू की रस्मों में दुल्हन पानेतर साड़ी पहनती है व बाद की रस्मों में घरचोला साड़ी। यह रस्म चिह्नित करती है कि अब वह दूसरे परिवार का हिस्सा है। खैर आजकल, पुरे शादी समारोह के दौरान दुल्हन सिर पर घरचोला ओढ़नी व पानेतर साड़ी पहनती है।
भारत में और भी अनेकों प्रकार के परिधान पहने जाते हैं। हर एक परिधान अपनी संस्कृति के इतिहास का गवाह है और आज प्रतीक है कि हमारा भारत देश वाकये ही विविधता में एकता की परिभाषा है।
Your own Dr. Manoj Bhai Rathore
Creative Fashion Designer Director
Indian traditional costumes
Self site:-see you again search आप फिर से खोज देखें-yourindiandress.blogspot.com

Comments
Post a Comment